Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाअपनी परंपरागत सीट रानीखेत से ही चुनाव लडेंगे अजय भट्ट

अपनी परंपरागत सीट रानीखेत से ही चुनाव लडेंगे अजय भट्ट

AJAY BHATTविज़न 2020 न्यूज: नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सियासी गलियारों में उठ रहे उन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव तो वह अपनी परंपरागत सीट रानीखेत से ही चुनाव लडेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले 25 वर्ष तक उनमें चुनाव लडने का हौंसला है। इस मौके पर अजय भट्ट ने कांग्रेस सरकार पर तीखे तंज कसे। आरोप लगाया कि हरीश रावत केंद्र द्वारा दिए गए बजट का उपयोगिता प्रमाण पत्र तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। और बार-बार केंद्र से बजट न मिलने का राग अलाप रहे हैं, जबकि अभी गत वर्ष का चार सौ अठासी करोड़ रुपया शेष बचा है। केंद्र पर आए दिन सौतेले व्यवहार संबंधी मुख्यमंत्री के आरोप को उन्होंने खारिज किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular