राजीव गांधी के बयान पर फिर फसी कांग्रेस

Rajiv-Gandhi-580x395
‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’ एक बार फिर राजीव गांधी के इस बयान ने बबाल मचा दिया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने आज राजीव गांधी की जयंती की पर राजीव गांधी का वो बयान ट्वीट कर दिया जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद था। बता दें कि राजीव गांधी ने अपनी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद हुए सिख दंगों को लेकर कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। इस टिप्पणी को लेकर राजीव गांधी की आलोचना की जाती रही है।
कोलकाता से किए गए इस ट्वीट के असर से दिल्ली और पंजाब में बवाल मच गया है।विरोधी दलों ने इस ट्वीट को मुद्दा बना लिया है। बीजेपी ने कहा है कि ऐसी भावनाएं भड़काने वाले ट्वीट के लिए कांग्रेस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।हालांकि विवाद के बाद ट्वीट हटा लिया है।
पंजाब में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर हमला किया है। ट्वीट को मुद्दा बनाते हुए सिरसा ने कहा कि यह बयान 1984 में सिखों के भयानक नरसंहार के बाद राजीव गांधी ने दिया था और आज फिर इसे ट्विटर पर कांग्रेस ने दोहराया है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को 84 पर कभी अफसोस नहीं रहा है।आज भी वे इस पर गर्व करते हैं। आप के नेता और सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने वाले एचएस फुल्का ने कहा कि उस हिंसा को लेकर कांग्रेस का असली चेहरा यही है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिखों से और बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ की राजनीति करती है।
इस बीच कांग्रेस ने इस पर सफाई दी है। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि 1984 दंगों के मामले में उनके दल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक मांफी मांग चुके हैं। बार.बार इस मुद्दे को उठाकर राजनीति करना ठीक नहीं है।  बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पति राजीव गांधी की 72वीं जयंती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here