Homeराज्यउत्तराखण्डआठ बैलों के साथ धरा गया पशु तस्कर, बेलों को कटान के...

आठ बैलों के साथ धरा गया पशु तस्कर, बेलों को कटान के लिए ले जा रहा था यूपी

taskarविज़न 2020 न्यूज: हरिद्वार क्षेत्र में दुग्ध वाहन में पशु तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने श्यामपुर में एक तस्कर को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात चंडी चौक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक वैन को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। देखा कि वैन के अंदर आठ बैल भरे थे। पुलिस ने तस्कर व बैलों को पकड़कर थाने लाई। तस्कर ने अपना नाम दानिश पुत्र राशीद निवासी मीरपुर थाना मीरपुर मुजफ्फरनगर बताया है। बरामद हुए आठ बैल पंजाब से कटान के लिए रामपुर (यूपी) ले जाए जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular