और जब रोते हुए बहनों ने भाई के शव पर राखी बांधी

murder_danapur

पटना। बीती रात तिरंगा यात्रा से अपने घर को लौट रहे बीजेपी के नेता अशोक जायसवाल की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या से आका्रेशित बीजेपी नेताओं ने जायसवाल का शव सड़क पर रख विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने कानून व्यवस्था और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि बीती रात अशोक जायसवाल की दानापुर में उनके घर के बाहर ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जायसवाल तिरंगा यात्रा से लौट कर आए थे जब तीन बदमाशों ने उन्हें 9 एम एम पिस्टल से 4 गोलियां मारीं। अस्पताल ले जाते हुए ही उनकी मौत हो गई। जायसवाल की बहू का आरोप है कि हत्या के पीछे उसी के पिता और चाचा का हाथ है।

दरअसल जायसवाल के बेटे ने अंतर्जातीय विवाह किया है, और बहू का परिवार इस विवाह से खुश नहीं बताया जाता। जायसवाल परिवार ने कुल 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिनमें 4 के खिलाफ नामजद एफआईआर है। इन चार में बहू ऋचा के पिता रिशीदेव सिंह और भाई भोला सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रोते हुए बहनों ने भाई के शव पर राखी बांधी
घटना से टूट चुकी जायसवाल के घर में गमहीन माहौल बना है। अशोक जायाववाल की बहनों ने जैसे ही अपने भाई का शव देखा तो उनसे रहा नही गया और बिलख कर रोने लगी। शोकाकुल बहनों ने रोते रोत अपने मृत भाई हाथ में राखी बांधी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here