Homeराज्यउत्तराखण्डजीजा की नियत को भांपकर युवती ने ऐसे बचाई अपनी आबरू

जीजा की नियत को भांपकर युवती ने ऐसे बचाई अपनी आबरू

CARविज़न 2020 न्यूज: हल्द्ववानी में चलती कार में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार में जाते वक्त युवती के जीजा ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी, किसी तरह युवती ने चलती कार से छलांग लगाकर अपनी आबरू बचाई। बुधवार को बाजपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी साली के साथ कार से हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रहा था। रास्ते में जीजा की नियत साली पर खराब हो गई। कार में ही जीजा ने साली से अश्लील बातें शुरू कर दीं। यही नहीं बातों ही बातों में वह उसे कहीं ओर ले जाने की बात कहने लगा। इस पर युवती जीजा की नियत को भांप गई। उसने जीजा के बताए स्थान पर जाने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कार में ही विवाद होने लगा। इस पर जीजा जबरदस्ती पर उतर आया और उसे साथ ले जाने को आमादा हो गया। उसने कार की गति तेज कर दी। इस पर युवती ने आबरू बचाने के लिए नयागांव के पास चलती कार का दरवाजा खोल दिया और बाहर छलांग लगा दी। राहगीरों ने जब कार से युवती को कूदते देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। साथ ही कार को सीज कर दिया। मामले में युवती ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular