Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला ने दिखाया साहस, जान बचाने के लिए भिड़ गयी भालू से

महिला ने दिखाया साहस, जान बचाने के लिए भिड़ गयी भालू से

BHALUविज़न 2020 न्यूज: चमोली कर्णप्रयाग के पुडियाणी गांव में एक महिला ने अपनी जान बचाने के लिए भालू पर दरांती से हमला कर दिया। घायल भालू भी महिला का साहस देखकर जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में महिला भी बुरी तरह से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पुंडीयाणी गांव निवासी कामेश्वरी देवी (28 वर्ष) पत्नी विक्रम सिंह गांव की सीमा से लगी गोशाला की ओर गई।तभी घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में हाथ में दरांती लेकर महिला भालू से भिड़ गई। महिला ने भालू पर प्रहार किए। वहीं भालू के नाखूनों के प्रहार से वह भी घायल हो गई।इस बीच महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। दिन में भालू के हमले की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular