राज्यों को मिले नए राज्यपाल,आनंदीबेन लिस्ट में नहीं

najma-heptulla_2

नई दिल्ली। केद्र सरकार ने तीन राज्यपाल और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। जिसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।वी पी सिंह बडनोर को पंजाब और बनवारीलाल पुरोहित को असम का राज्यापाल नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही बीजेपी नेता जगदीश मुखी को अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
इनमें से कुछ लोगों के नाम की चर्चा पहले ही थी। जिसमें नजमा हेपतुल्ला का राज्यपाल बनना तय माना जा रहा था। इस बीच चर्चा आनंदीबेन पटेल को लेकर भी हो रही थी। लेकिन उनका नाम अभी लिस्ट में नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here