Homeराज्यउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर: अवैध खनन का गोरखधंधा जोरों पर, पोकलैंड मशीनों से बड़े...

ऊधमसिंह नगर: अवैध खनन का गोरखधंधा जोरों पर, पोकलैंड मशीनों से बड़े पैमाने पर हो रही है खुदान

mascinविजन 2020 न्यूज: उधम सिंह नगर में खनन माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि नदियों में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदान कर रहे हैं।  जिले में वैसे तो खनन का खेल बरसों से जारी है पर अब खनन माफिया और बेखौफ हो गए हैं। पहले यह खेल ट्रैक्टर ट्रालियों से चलता था, लेकिन अब  खनन माफिया नदियों में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदान कर रहे हैं। रातभर खनन का खेल चलता है और सुबह होते ही पोकलैंड मशीनें नदियों के आसपास के जंगलों में छिपा दी जाती हैं। सूत्रों का कहना है कि रातभर में जिन क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा चलता है वहां पर रात्रि में पुलिस की गश्त भी नहीं होती। सबसे ज्यादा खनन का खेल बाजपुर के कोसी, सुल्तानपुर पट्टी की नदियों और सितारगंज, जसपुर, काशीपुर, खटीमा में बड़े पैमाने पर हो रहा है। पिछले कई दिनों से नदियों में पोकलैंड मशीनों के जरिए खनन का खेल माफिया बेखौफ खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular