Homeसमाचारहरियाणा में रिश्ते शर्मसार,भाई ने की बहन की हत्या

हरियाणा में रिश्ते शर्मसार,भाई ने की बहन की हत्या

hariyanaविज़न 2020 न्यूज:  हरियाणा के भिवानी जिले में आदमपुर गांव में  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक भाई ने अपनी जवान बहन की तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतका की पहचान 18 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई। आरोपी भाई 25 सुनील फिलहाल फरार है, बताया जा रहा है कि वारदात को रात में अंजाम दिया गया है। मां, प्रिया और सुनील ही घर में थे। सवेरे मां जगी तो कमरे में फर्श पर प्रिया का मिट्टी और खून से सना शव देखकर वह चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular