Homeराज्यउत्तराखण्डधान तौल ना होने पर किसानों का हंगामा, गेट बंद कर हाइवे...

धान तौल ना होने पर किसानों का हंगामा, गेट बंद कर हाइवे पर बैठे किसान

सितारगंज : सितारगंज कृषि मंडी में धान की तौल ना होने से आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट बंद कर हाईवे पर धरना दिया। किसानों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। प्रशासन की लाख कोशिशें के बाद भी किसान हाईवे से नहीं उठे।

धान तौल ना होने पर किसानों का हंगामा

किसानों का आरोप हैं कि एक अक्टूबर से सरकार ने धान तौल शुरू कर दी है लेकिन 22 अक्टूबर होने तक अभी आधे किसानों का ध्यान भी नहीं तुला है, और समय-समय पर पोर्टल की बात कहकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी करते रहे उनकी मांग थी कि आरएफसी अधिकारियों के आने के बाद ही धरने से उठेंगे।

राइस मिलर्स और किसानों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता

लगभग 4 घंटे से अधिक चले रोड जाम और धरने के बाद आरएफसी अधिकारी पहुंचे जहां राइस मिलर्स और किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद किसान धरने से उठे। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार ने बताया कि सरकारी छुट्टी छोड़कर प्रतिदिन किसने की धान तुलाई होगी उन्होंने कहा लिखित आश्वासन के बाद ही किसान धरने से उठे हैं।

प्रतिदिन पोर्टल के अनुसार किसानों की होगी धान तोल

मंडी सचिव विनोद पडलिया ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पिछले वर्ष का धान राइस मिलों से अभी तक नहीं उठाया गया है। जिसके चलते इस बार धान की तौल में परेशानी आ रही है। खाद्य बिपणन अधिकारी के एस मिश्रा का कहना है कि प्रतिदिन पोर्टल के अनुसार किसानों की धान तोल होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular