Homeराज्यउत्तराखण्डचम्पावत में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण तेज, डीएम ने बूथ का...

चम्पावत में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण तेज, डीएम ने बूथ का किया निरीक्षण

चंपावत : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चम्पावत में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के मतदेय स्थल संख्या-82, आंगनबाड़ी केंद्र नीड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत मतदाता सूची की स्थिति, नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चम्पावत में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण तेज

चम्पावत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र नीड़ स्थित मतदेय स्थल संख्या-82 का निरीक्षण कर प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी मीना पाण्डेय ने बताया कि बूथ पर कुल 648 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, फॉर्म-6 के माध्यम से आठ नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि फॉर्म-8 के जरिए तीन मतदाताओं के नाम और पते से संबंधित विवरण में सुधार किया गया है।

डीएम ने बूथ का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने नहीं देने और सभी विवरण सही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रकाशित सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम, पता तथा अन्य जानकारियां जरूर जांच लें। सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म-6, किसी नाम को हटाने या नाम शामिल किए जाने पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण में सुधार या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन या संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular