Homeराज्यउत्तराखण्डकल शाम उत्तराखंड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट...

कल शाम उत्तराखंड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री ने उनका स्वागत किया।एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का स्वागत किया।

आज सुबह 11 बजे लोक भवन में  शपथ ग्रहण समारोह

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार को सुबह 11 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।उनके उत्तराखंड पहुंचने के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा के बीच हुआ स्वागत

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस ने औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular