Homeराज्यउत्तराखण्डकुंजापुरी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, क्राउड मैनेजमेंट को...

कुंजापुरी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, क्राउड मैनेजमेंट को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

टिहरी गढ़वाल :  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे द्वारा आगामी आयोजित होने वाले कुंजापुरी मेले के स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने झंडारोहण स्थल, झांकियों के लिए निर्धारित स्थल, स्टॉल लगाए जाने वाले स्थान सहित मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

कुंजापुरी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस, फायर एवं इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम गठित कर सेफ्टी ऑडिट किए जाने के निर्देश दिए, ताकि मेले से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

क्राउड मैनेजमेंट को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को मेले के दौरान क्राउड मैनेजमेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ के आवागमन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मेले की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular