Homeराज्यउत्तराखण्डपदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, विज्ञप्ति...

पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, विज्ञप्ति हुईं जारी

देहरादून : प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न” सरकारी नियुक्ति प्रदान करने के लिए खेल निदेशालय, द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं।इसकी अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 है।

पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर

प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर है। आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी के लिए खेल विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।  खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के सभी पात्र पदक विजेता खिलाड़ियों से कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 09 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से कर लें।

आवेदन के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य

खेल मंत्री ने कहा कि आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करना अनिवार्य है। पात्रता एवं अन्य जानकारी विज्ञप्ति में उपलब्ध है। साथ ही कहा कि पात्र खिलाड़ी विज्ञप्ति से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी, शासनादेश एवं आवेदन पत्र खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sports.uk.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ियों से अपील की कि आवेदन करने से पूर्व विज्ञप्ति में निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

सरकार खिलाड़ियों के लिए लगातार कर रही है काम 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, प्रतिभा के सम्मान और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को उचित सम्मान और प्रोत्साहन देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का पदक केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होता, बल्कि वह प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और प्रतिभा से प्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को अवसर देना सरकार का संकल्प है।

युवाओं को खेलों के क्षेत्र में मिल रहे बेहतर अवसर

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर, सुविधाएं और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध हो इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।उन्होंने खिलाड़ियों से अपील कि की वे अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए निरंतर मेहनत करें और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular