Homeअध्यात्मगंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड किया कायम, अब...

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड किया कायम, अब तक पहुंचे 7.87 लाख श्रद्धालु

चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार 7.87 लाख श्रद्धालु गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि यात्रा अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, बेहतर यात्रा प्रबंधन और व्यवस्थाओं के चलते चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इससे पहले यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया था।

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड किया कायम

13 सितंबर तक चारधाम यात्रा के 148 दिनों में कुल 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में वर्ष 2022 में 7 लाख 81 हजार 961, वर्ष 2025 में 7 लाख 58 हजार 249 और वर्ष 2023 में 7 लाख 12 हजार 749 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, बदरीनाथ धाम भी इस बार नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 23 अप्रैल से शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा ने 12 सितंबर को 143 दिन पूरे कर लिए हैं।

अब तक पहुंचे 7.87 लाख श्रद्धालु

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण सफल रहा है और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, सुगमता और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा से जुड़े जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular