Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : सावन सोमवार और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का...

हरिद्वार : सावन सोमवार और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार : कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद भी धर्मनगरी हरिद्वार में भोलेनाथ के भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।

सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिवालिक नगर स्थित शिव मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के जनपदों से पहुंचे भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूध, दही, गंगाजल, बेलपत्र, भांग और धतूरे से पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय श्रद्धालु मनोज धनगर भी मंदिर पहुंचे।

शिव मंदिरों में नागपंचमी की धूम

मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक करने से मन को बहुत शांति मिलती है। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ है और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बिल्वकेश्वर महादेव, पारद शिवलिंग, दरिद्र भंजन महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा।

नापंचमी के मौके पर मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से सजे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी। कांवड़ मेला खत्म होने के बाद भी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय नजर आया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular