Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : SDRF ने अलग-अलग गंगा घाटों से 20 कांवड़ यात्रियों...

हरिद्वार : SDRF ने अलग-अलग गंगा घाटों से 20 कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया

हरिद्वार : कांवड़ मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर SDRF लगातार मुस्तैद है। गंगा के तेज बहाव को देखते हुए संपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर SDRF की आठ टीमें तैनात की गई हैं, जो लगातार घाटों पर निगरानी बनाए हुए हैं।

SDRF ने 20 कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया

एसडीआरएफ के जवानों की सतर्कता और तत्परता के चलते SDRF के जवानों ने अलग-अलग गंगा घाटों से तेज बहाव में डूब रहे 20 कांवड़ यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई है। SDRF के जवानों की इस त्वरित कार्रवाई की कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

कांवड़ मेले के दौरान SDRF की तैनात टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाकर अब तक कुल 20 कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित बचाया है। इनमें कांगड़ा घाट, हरिद्वार से 13, प्रेमनगर घाट से 5, जबकि लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गीता भवन घाट से 1 और त्रिवेणी घाट से 1 कांवड़ यात्री शामिल है।

SDRF की टीमें कांवड़ मेला क्षेत्र में नजर बनाए हुए

गंगा में तेज बहाव के बीच श्रद्धालुओं के डूबने की सूचना मिलते ही SDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
फिलहाल SDRF की टीमें कांवड़ मेला क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं से गंगा के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular