Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो सगे भाईयों को...

टिहरी में चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

टिहरी : टिहरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में जनपद में अपराध और वाहन चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली चम्बा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर दो कारें, एक मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

टिहरी में चोर गिरोह का पर्दाफाश

कोतवाली चम्बा पुलिस की टीम ने चौकी कुमाल्डा बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर सत्यों रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय बाद एक संदिग्ध कार पुलिस बैरियर से कुछ दूरी पहले रुककर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगी जिसे देखकर पुलिस को कुछ अंदेशा हुआ और तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया, और वाहन की तलाशी लेनी शुरू कर दी, पुलिस ने देखा की वहान पर चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा है, और पुलिस ने तलाशी ली और देखा की कार की डिग्गी में एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान अंकित पुत्र रूप सिंह (उम्र 21 वर्ष) एवं दीपक कुमार पुत्र रूप सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम मल्लावाला, लांघा, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून के रूप में हुई। दोनों अभियुक्त आपस में सगे भाई हैं। वाहनों के सत्यापन में पाया गया कि बरामद मारुति-800 कार संख्या UA07F-0138 कोतवाली चम्बा में पंजीकृत मु0अ0सं0-31/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का वाहन है, जबकि कार में रखी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी में पंजीकृत चोरी के अभियोग से संबंधित पाई गई।

जंगल में छुपाकर रखे थे चोरी के वाहन 

सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 17,18 जुलाई, 2026 की रात्रि रौसलीखाल-काणाताल क्षेत्र से उक्त कार और 23/24 जुलाई, 2026 की रात्रि डामटा क्षेत्र, जनपद उत्तरकाशी से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने 28 जून, 2026 को ठांगधार-काणाताल क्षेत्र से मारुति-800 कार संख्या UA07P-9405 भी चोरी की थी। जिसे उन्होंने सत्यों रोड स्थित जंगल में छिपाकर रखा था। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुँची। जहां से उक्त चोरी की कार और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK16F-9175 भी बरामद कर ली गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular