Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में स्मार्ट मीटर पर भ्रांतियां दूर करने घर-घर पहुंचे यूपीसीएल के...

मसूरी में स्मार्ट मीटर पर भ्रांतियां दूर करने घर-घर पहुंचे यूपीसीएल के अधिकारी

मसूरी : मसूरी में बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए यूपीसीएल ने मसूरी में बिजली घर-घर, संवाद हर द्वार अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी गई।

स्मार्ट मीटर पर भ्रांतियां दूर करने घर-घर पहुंचे अधिकारी

ऊर्जा भवन से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली आपूर्ति, बिलिंग और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। अधिकांश उपभोक्ताओं ने विभाग की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि खराब मौसम में भी बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाती है।

बीच सड़क पर खड़े बिजली के पोलों का उठा मुद्दा

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच सड़क पर खड़े बिजली के पोलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग से औपचारिक प्रस्ताव मिलने के बाद नियमानुसार पोलों का स्थानांतरण कराया जाएगा।

मसूरी में जल्द स्मार्ट मीटर लगाने की होगी शुरुआत

मुख्य अभियंता राजकुमार ने बताया कि मसूरी में जल्द स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत होगी। पहले चरण में जनप्रतिनिधियों और चयनित उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, ताकि लोग पुराने और नए मीटर की कार्यप्रणाली व बिलिंग की स्वयं तुलना कर सकें।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां निराधार हैं और इससे पारदर्शी व सटीक बिलिंग के साथ बिजली खपत की वास्तविक जानकारी मिलेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को बिल, मीटर या वोल्टेज संबंधी किसी भी समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular