Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, राज्यपाल ने दी आधिकारिक मंजूरी

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, राज्यपाल ने दी आधिकारिक मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्ण साक्षर राज्य बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और केंद्र सरकार के उल्लास (ULLAS) कार्यक्रम के निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की साक्षरता दर अब 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है। यह उपलब्धि केंद्र सरकार के ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) अभियान के तहत तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के बाद हासिल हुई है।

देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जिन्होंने पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम यह उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं। उत्तराखंड की यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की मजबूत पहल, जनभागीदारी और वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular