Homeराज्यउत्तराखण्डएसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर, दोस्त पर जानलेवा हमला...

एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर, दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

देहरादून : कोतवाली प्रेमनगर पर वादी रजत मलिक द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुज्जफरनगर से देहरादून घूमने के लिए आया था। देहरादून घूमने के दौरान प्रेम नगर दशहरा ग्राउंड में शिवानंद द्वारा उनके भाई को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उसके पेट तथा जाघ पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली प्रेम नगर पर धारा 109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनाँक 06-07-2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिवानंद बालियान उर्फ शिवा को पौधा रोड से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। -जो कि अपने दोस्त के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने के लिए आया था, घूमने के दौरान दशहरा ग्राउंड के पास किसी बात को लेकर उन दोनों की आपस में बहस हो गई तथा आवेश में आकर उसके द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से अपने साथी पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular