HomeGovernmentमसूरी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे गणेश जोशी, डायलिसिस और ICU पर...

मसूरी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे गणेश जोशी, डायलिसिस और ICU पर बड़ा अपडेट

मसूरी : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उप जिला चिकित्सालय, मसूरी का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान ओएनजीसी (सीएसआर), देहरादून के सहयोग से अस्पताल को मेडिकल उपकरण एवं मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. खजान सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीजों का उपचार किया जाता है तथा केवल 0.3 प्रतिशत मरीजों को ही गंभीर स्थिति में रेफर करना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल में पैरामेडिकल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया।

मसूरी अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस यूनिट, भविष्य में मिलेगी ICU सुविधा :

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद पहले चरण में डायलिसिस यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जबकि भविष्य में आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण के लिए भूमि तलाशने का कार्य भी चल रहा है और स्थान मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि कुछ लोग बेवजह भ्रम फैलाते हैं, जबकि मसूरी में लगातार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित की गई हैं। अस्पताल में स्टाफ की कमी भी जल्द दूर कर दी जाएगी।

राजनीतिक सवालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अगले चुनाव की तैयारी में रहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। टिकट किसे मिलेगा, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा, लेकिन वह हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular