उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने गणना फॉर्म सौंपा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा।
बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून से शुरू हुए इस विशेष अभियान में बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। साथ ही, मतदाताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
निर्देशों के अनुसार जिन मतदाताओं का विवरण उपलब्ध नहीं है या जिनका रिकॉर्ड वर्ष 2003 की मतदाता सूची के डाटाबेस से मेल नहीं खाता है, उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस प्राप्त होने पर संबंधित मतदाताओं को अपनी नागरिकता और जन्म से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

[…] Source link […]