Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश…

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी नानकमत्ता के ताइकांडो, कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया कर शुभकामनाएँ दी। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रमानुसार जनपद अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना,दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, फरजाना बेगम,मोहिनी पोखरिया,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments