Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में रड़गाड़ी-लास्पा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक...

पिथौरागढ़ में रड़गाड़ी-लास्पा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में देर शाम मुनस्यारी क्षेत्र के रड़गाड़ी-लास्पा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि चालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

पिथौरागढ़ में रड़गाड़ी-लास्पा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र के रड़गाड़ी-लास्पा मार्ग पर एक पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

हादसे में दो मजदूरों की मौत, एक घायल

बताया गया कि वाहन का स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मनेंद्र राम (30) निवासी व्यांगी पांगू और प्रकाश (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने करीब आठ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments