Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल भवानी मार्ग चोरसा मार्ग पर हादसा, कार खाई में गिरने से...

नैनीताल भवानी मार्ग चोरसा मार्ग पर हादसा, कार खाई में गिरने से 5 की मौत

नैनीताल : नैनीताल में गाड़ी खाई में गिरने से उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत। पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और एस.एस.बी.ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नैनीताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर भवाली खैरना बाई पास स्थित एक मोड़ में इलेक्ट्रिक वैहकिल संख्या यू.पी.32 क्यू.यू.1874 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो उड़ते हुए दूर पेड़ में टकराकर पलट गई।

इसके बाद गाड़ी लगभग 300 मीटर गहरी खाई में लुढकते हुए पहुंची। महिंद्रा ई.वी.गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को प्रथम दृष्टीय मृत माना जा रहा है हालांकि उन्हें भावली स्थित सी.एच.सी.सेंटर ले जाया गया। माना जा रहा है कि सभी 5 सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर में पैर पड़ गया और हादसा हो गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments