Homeराज्यउत्तराखण्डहाईवे पर मौत बनकर आया गजराज, स्कूटी सवार शिक्षिका से भिड़ा जंगली...

हाईवे पर मौत बनकर आया गजराज, स्कूटी सवार शिक्षिका से भिड़ा जंगली हाथी

खटीमा : टनकपुर-खटीमा हाईवे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चकरपुर से आगे जगबूड़ा पुल के समीप जंगल क्षेत्र में एक स्कूटी सवार शिक्षिका की अचानक जंगली हाथी से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाथी का एक दांत भी टूटने की बात सामने आ रही है।

हाईवे पर स्कूटी सवार शिक्षिका से भिड़ा जंगली हाथी

मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान निकिता राय के रूप में हुई है, जो हिंद पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं, तभी जंगल से अचानक निकले हाथी से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

हाथी के अचानक सड़क पर आने से संभल नहीं पाई शिक्षिका

स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी अचानक सड़क पर आ गया, जिससे शिक्षिका संभल नहीं सकीं और सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

गौरतलब है कि जगबूड़ा पुल के आसपास का क्षेत्र लंबे समय से वन्यजीवों की आवाजाही वाला माना जाता है। आए दिन हाथियों की मूवमेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे किनारे चेतावनी संकेत, रात्रि गश्त और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments