Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने...

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा

हरिद्वार : डायल 112 पर कॉल कर एक व्यक्ति ने हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पौड़ी जिले का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार फोन कर हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं, वह पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कई वीआईपी लोगों के नाम लेकर गाली-गलौज भी कर रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 17 मई की रात सिटी कंट्रोल रूम को धमकी भरी कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीमों को सक्रिय कर जांच शुरू की गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments