Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : चोरी के माल सहित दो शातिर गिरफ्तार नगदी बरामद, ऐसे...

हरिद्वार : चोरी के माल सहित दो शातिर गिरफ्तार नगदी बरामद, ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

हरिद्वार : लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लाखों रुपए से ज्यादा के जेवरात व 56000 से ज्यादा की नगद रकम बरामद की गई है।

चोरी के माल सहित दो शातिर गिरफ्तार नगदी बरामद

हरिद्वार पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एक घर में चोरी से जुड़ा है घर का मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था और पत्नी बच्चों के साथ घर से बाहर थी इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने दीवार फांद कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जब मकान मालिक को घटना का पता चला तो उसने पूरे मामले की तहरी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी।

निजी जरूरत को पूरा करने के लिए करते थे चोरी

पुलिस ने मामले को बारीकी से खंगाला और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से घर से चोरी गए जेवरात व नगदी बरामद कर ली गई। दोनों ही आरोपी अपनी निजी जरूरत को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस द्वारा आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मैनुअल तरीके से भी मामले की जांच की गई।

सभी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस असली आरोपियों तक पहुंच गई पकड़े गए। आरोपियों शौकिन उर्फ पोसा व साकिब उर्फ काला दोनों निवासी मोहल्ला दादाखान सुल्तानपुर के पास से 56000 हजार रूपये नगद व चोरी किए जेवरात बरामद के लिए गए हैं। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular