नैनीताल : सरोवर नगरी से दूर लगभग 12 किलोमीटर भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे पर्यटक की देर रात खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुराग बाजपेयी के रूप में हुई है। जो कि भवाली से कैंची धाम जा रहा था।
पैदल यात्रा कर रहा पर्यटक की खाई में गिरने से हुई मौत
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अनुराग बाजपेई 28 पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई निवासी मोसमद्दी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। निगलाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
रेस्क्यू के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है। परिवार को सूचना दी गई है। पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।
