Homeuttarakhand weatherउत्तराखंड में 11 और 12 मई को भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम...

उत्तराखंड में 11 और 12 मई को भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

देहरादून : मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम का अपडेट लेकर ही आगे बढ़ने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में 11 और 12 मई को भारी बारिश का अलर्ट

11 और 12 मई को उत्तराखंड में मौसम खराब रहने का अनुमान है। खासकर पाहड़ी इलाकों में भारी बारिशष की संभाना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसका संज्ञान लेते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular