देहरादून : ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की देर रात्रि कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईप्रोफाइल रेड की गई। क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों के जुए के खेल का पुलिस ने किया भंडाफोड़ किया है। 18 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने हाईप्रोफाइल जुए के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेंट में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने 5-6 मई 2026 की देर रात सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में दबिश दी। छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए का खुलासा हुआ। मौके से पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथित रूप से जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी, ताश की गड्डियां और डाइस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
1- राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर, रायपुर, देहरादून
2- रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार, देहरादून
3- सुजल निवासी झंडा बाजार, देहरादून
4- निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड, देहरादून
5- सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून
6- प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून
7- सुनील निवासी नालापानी, देहरादून
8- इंतजार निवासी चंदन नगर, देहरादून
9- सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग, देहरादून
10- विकास कुमार निवासी झंडाबाजार, देहरादून
11- अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर, देहरादून
12- मुकेश निवासी कावली रोड, देहरादून
13- वाजिद खान निवासी निरंजनपुर, देहरादून
14- सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी, देहरादून
15- सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग, देहरादून
16- दिलबर निवासी करणपुर, देहरादून
17- हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
18- कादिर निवासी करगी, देहरादून
