Homeराज्यउत्तराखण्डरानीपोखरी में गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के काट...

रानीपोखरी में गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के काट रहे चक्कर

देहरादून : देहरादून के रानीपोखरी में गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। सिलेंडर ना मिलने के कारण लगातार लोग गैस एजेंसी के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। लेकिन इसके बाद भी सिलेंडरक नहीं मिल रहा है। जिस कारण लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

रानीपोखरी में गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान

रानी पोखरी में इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ता गैस न मिलने के कारण परेशान है और आए दिन एजेंसी के चक्कर काटते हुए नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है की एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी नहीं की जा रही बल्कि कभी एजेंसी से तो कभी रानी पोखरी के मेला ग्राउंड से उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा रही है।

तपती धूप में उपभोक्ता लाइन में लगकर गैस पाने को मजबूर

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शत प्रतिशत होम डिलीवरी करने के सभी एजेंसी को निर्देश दिए जा चुके हैं। वही रानी पोखरी गैस एजेंसी डीएम साहब के निर्देशों की अवहेलना करती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के पास डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी उनको गैस नहीं मिल पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। तपती धूप में उपभोक्ता लाइन में लगकर गैस पाने को मजबूर हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular