DEHRADUN NEWS: देहरादून में 30 मार्च को जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 60/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 bns तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है.
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
इस घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल नौ आरोपियों 1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह 4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी 5- आदेश गिरी, 6- समीर चौधरी तथा 7- मोहित अरोड़ा 8- शान्तनु त्यागी तथा 9- काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
हत्या के बाद से फरार चल रहा था आरोपी
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी वैभव कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी. जिसके बाद 5 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
उक्त घटना के आरोप में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, यमुनानगर, हरियाणा