DEHRADUN NEWS: देहरादून पुलिस ने वीकेंड पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” चलाकर शहर और देहात क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी की, जिसमें 12 से अधिक वांछित और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 9 वारंटियों को भी दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों समेत 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 3 चोरी के वाहन बरामद किए गए और एक किशोर को संरक्षण में लिया गया।
“ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले 2 होटल/रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 44 लोगों को हिरासत में लेकर चेतावनी दी गई। इसके अलावा 10 लोगों को हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रात्रि चेकिंग के दौरान 600 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और 100 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में 32 वाहन सीज ₹52,500 का जुर्माना
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं 90 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम में चालान कर ₹52,500 का जुर्माना वसूला गया और 32 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी
कोतवाली विकासनगर वाहन चोरी में
01- फरदीन पुत्र मौ० कासिम निवासी ग्राम जगतपुर थाना माजरा हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष,
02- अमन पुत्र मौ0 रफीक निवासी देवीनगर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष
बरामदगी
01- वाहन संख्या UK 07 FC 2205 पल्सर
02- वाहन संख्या – UP 11 AA5361 सुपर स्पलेंडर

कोतवाली ऋषिकेश से वाहन चोरी में
01- विकास तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी पता IDPL मनसा देवी मंदिर के पास ऋषिकेश – देहरादून (उम्र 26 वर्ष),
बरामदगी
1-स्कूटी स0 UK-14-D-8196
शांति भंग में गिरफ्तार अभियुक्त
कोतवाली डोईवाला
(1) ओम रावत पुत्र विरेन्द्र सिंह रावत निवासी वौंसरी थाना पौढी गढवाल उम्र- 27 वर्ष
(2) अजीत सिंह रावत पुत्र विरेन्द्र सिंह रावत निवासी वौंसरी थाना पौढी गढवाल उम्र- 30 वर्ष
(3) अंश रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून उम्र- 19 वर्ष
(4) गौरव पुत्र राजपाल पुण्डीर निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून उम्र- 19 वर्ष
कोतवाली कैंट
1- सौरभ सेमवाल पुत्र श्री गोविंद चंद सेमवाल निवासी यमुना कॉलोनी टाइप 4 न्यू सचिवालय कॉलोनी देहरादून उम्र 27 वर्ष
2-अश्वनी कुमार लूथरा पुत्र श्री कुलदीप सिंह लूथरा उम्र 49 शांति विहार गोबिंदगढ़ देहरादून
3- सूरज सिंह पुत्र श्री दारमन सिंह निवासी अपर मांडूवाला देहरादून उम्र 37 वर्ष
4- राहुल पुत्र श्री राकेश श्रीवास्तव निवासी ईदगाह मंडी देहरादून उम्र 35 वर्ष
5- राहिल पुत्र नदीम निवासी 03 गोबिंदगढ़ देहरादून उम्र 30 वर्ष
थाना क्लेमेंटाउन
1- सारिक पुत्र निजामुद्दीन निवासी स्योहारा, तहसील धामपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 23 वर्ष\

गिरफ्तार वारण्टी
1- विकास चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी 998 लोहियानगर निकट शिव मन्दिर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 25 वर्ष।
2- गौरव डबराल पुत्र राकेश डबराल निवासी 25 काँवली गाँव जीएमएस रोड देहरादून उम्र 36 वर्ष
3-अनमोल पुत्र रामवीर निवासी बद्री चौक तुन्तोवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 25 वर्ष
4- हरीश चन्द्र कोठारी पुत्र भैरव सिंह कोठारी निवासी बाला सुन्दरी काँलोनी आरकेडिया ग्रान्ट देहरादून उम्र 38 वर्ष
5- सुषमा शर्मा पत्नी विशाल शर्मा निवासी 335/15 सैण्डलबुड स्कूल के पास ईस्ट पटेलनगर उम्र 35 वर्ष
6- तैयब पुत्र इकबाल निवासी नूरबस्ती चन्दाताल मेहुँवाल पटेलनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष
थाना क्लेमेंटाउन
1- संगीता पत्नी दरवेश कुमार निवासी मोहब्बेवाला साइ मंदिर वाली गली थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 40 वर्ष ।
2- मंतशा पत्नी उबेर निवासी छोटा भारूवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष
3- रुसी उर्फ़ नव्या पुत्री नफीस अंसारी निवासी छोटा भारूवाला देहरादून उम्र-20 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमनगर अवैध रूप से शराब पिलाने में
1- अरविंद पुत्र बलराम निवासी बंसीवाला, प्रेमनगर, देहरादून मूल ग्राम फेबु, पो०-नागजगई, थाना- अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग
02- निकुल पुत्र राजवीर सिंह निवासी अटक फार्म खैरी निगम रोड सेलाकुई देहरादून हाल संगरीला होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट संचालक/स्वामी वंशीवाला झाझऱा थाना प्रेमनगर देहरादून
बरामदगी
01- दो आधी खुली अंग्रेजी शराब मार्का ROYAL STAG की बोतल व 04 अदद डिस्पोजल गिलास

