Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: बसंत विहार थाने का वार्षिक निरीक्षण, एसपी सिटी ने दिए सख्त...

देहरादून: बसंत विहार थाने का वार्षिक निरीक्षण, एसपी सिटी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून: थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाने और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए आवासीय भवनों, बैरकों और मैस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के भोजन और रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मालखाने के निस्तारण पर विशेष जोर

मालखाने के निरीक्षण के दौरान लंबित माल मुकदमाती, लावारिस और कुर्की से संबंधित सामानों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही एमवी एक्ट और अन्य मामलों से जुड़े जब्त माल की नीलामी प्रक्रिया को तेज करने के लिए मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया।

शस्त्र कवायद और उपकरणों की जांच

थाने में उपलब्ध सरकारी असलाह, दंगा नियंत्रण उपकरण और आपदा प्रबंधन संसाधनों का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्र खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया।

रिकॉर्ड अपडेट और CCTNS समीक्षा

एसपी सिटी ने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीएनएस (CCTNS) के अंतर्गत संचालित पोर्टलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रार्थना पत्रों और सूचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

साफ-सफाई और अनुशासन पर सख्ती

आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाने की व्यवस्था और अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular