Homeराज्यउत्तराखण्डHemkund Sahib Yatra 2026 : हेमकुण्ड साहिब धाम के कपाट 23 मई...

Hemkund Sahib Yatra 2026 : हेमकुण्ड साहिब धाम के कपाट 23 मई से खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे. इससे पहले चारधाम यात्रा की तिथियाँ भी जारी हो चुकी हैं. जिसके बाद अब हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि के निर्धारण के साथ ही श्रद्धालुओं में दोगुना उल्लास देखने को मिल रहा है.

 हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे 23 मई को 

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएँगे. इसके साथ ही यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा. हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की.

सामान्य समय से पहले शुरू होगी यात्रा 

 इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है. हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है.

Hemkund Sahib Yatra 2026

पिछले साल सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

पिछले साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी. जबकि 10 अक्टूबर 2025 को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद किए गए थे. यात्रा के टोटल 139 दिन में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब पहुंचकर मत्था टेका. ये संख्या अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular