Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार पुलिस ने किया अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, कब्जे से...

हरिद्वार पुलिस ने किया अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, कब्जे से 10 दोपहिया वाहन बरामद

HARIDWAR NEWS: हरिद्वार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की दस दोपहिया गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया।

हरिद्वार पुलिस ने किया अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा 

दरअसल, 5 मार्च को शुभम कुमार, पुत्र जहारू सिंह, निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर, ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 4 मार्च को महाराजा फर्नीचर के पास ऊंचा पुल, ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली ज्वालापुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा ने उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और इलाके में लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवकों के पास मिली चोरी की बाइक 

इसी कड़ी में 9 मार्च को चेकिंग के दौरान नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जब उन्हें रोका गया और जांच की गई, तो उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मोटरसाइकिल महाराजा फर्नीचर ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से चोरी की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से आठ और मोटरसाइकिलें तथा दो स्कूटी बरामद कीं। जांच में सामने आया कि ये सभी वाहन हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग इलाकों से चोरी किए गए थे।

एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि 

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। इनमें से मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि गुल्सान ई-रिक्शा का मैकेनिक है। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और चोरी के वाहनों को कहां बेचा जाता था।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस घर-घर जाकर बाहरी लोगों का सत्यापन भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2