Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में खनन कारोबारी ने उठाया आत्मघाती कदम, पारिवारिक कलह के चलते...

हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने उठाया आत्मघाती कदम, पारिवारिक कलह के चलते खुद को मारी गोली

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक खनन कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खनन कारोबारी ने खुद को मारी गोली 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गजेपुर निवासी कमलेश बेलवाल के रूप में हुई है, जो खनन व्यवसाय से जुड़े थे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. लेकिन विवाद के बाद मामला शांत होता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे परिजन घबरा गए.

पारिवारिक विवाद के चलते उठाया आत्मघाती कदम

आवाज सुनते ही परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो कमलेश बेलवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले. इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जाँच 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। साथ ही, फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद आत्महत्या की वजह हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular