Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप मिश्र साकेती का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप मिश्र साकेती का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

RAMPRATAP MISHRA SAKETI देहरादून (एस एस तोमर): वरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप मिश्र साकेती के निधन से पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है। साकेती का रविवार को निधन हुआ। बीते कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

वरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप मिश्र साकेती का निधन

वरिष्ठ पत्रकार साकेती ने विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कार्य किया। माया, पांचजन्य ,पंजाब केसरी व विजन 2020 राष्ट्रीय मासिक पत्रिका समेत विभिन्न अखबारों में बेहतर लेखन की छाप छोड़ी।

विजन 2020 के संपादक एस एस तोमर ने जताया शोक 

विजन 2020 राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के संपादक सुखदेव सिंह तोमर ने दुःख जताते हुए परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका कार्य उल्लेखनीय रहा है। विजन 20-20 की पूरी टीम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि विजन 2020 में उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी, उनकी लेखनी से पाठक प्रभावित रहते थे, आज कई पत्रकार उनके मार्ग दर्शन में चल रहे है और उनकी लेखनी के कायल है। उनके सिखाए कई पत्रकार आज पत्रकारिता के मुकाम पर हैं। सुखदेव सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकारिता में दिए गए उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता।

सीएम धामी ने साकेती के निधन पर किया दुःख व्यक्त

उन्होंने सूचना विभाग की पत्रिका का भी सम्पादन किया। विनम्र स्वभाव के रामप्रताप मिश्र साकेती के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ’साकेती’ के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। प्रदेश के अनेक पत्रकार संगठनों ने साकेती के निधन को पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular