Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग :राजधानी दून में फिर हुआ गोलीकांड,फैली सनसनी, क़ानून व्यवस्था पर...

बिग ब्रेकिंग :राजधानी दून में फिर हुआ गोलीकांड,फैली सनसनी, क़ानून व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

बिग ब्रेकिंग :राजधानी दून में फिर हुआ गोलीकांड,फैली सनसनी, क़ानून व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

देहरादून : राजधानी देहरादून में आज तड़के फिर एक हत्याकांड से शहर में सनसनी फेल गई।देहरादून के सिल्वर सिटी में एक और गोलीकांड हुआ है।2 दिन में दो गोलीकांड से शहर में सनसनी फैली है।बताया जा रहा है की अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को मारी गोली है।

राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून पहुंचे है। आपको बता दे की राजधानी देहरादून में पिछले दो हफ्ते में 5 मर्डर की घटनाये सामने आ चुकी है तो वही हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिले में पिछले 15 से 20 दिनों में 10 मर्डर के मामले सामने आ चुके है।

प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर जहाँ विपक्ष सवाल उठा रहा है तो वही आम जनता भी बढ़ते क्राइम को देखते हुए लगातार सवाल खड़े कर रही है।ऐसे में इन सभी वरदातो से राजधानी में रह रहे लोग दहशत में है।हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
राजधानी में लगातार सामने आ रही इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments