जानकारी के मुताबिक, कुणाल के पिता रोहताश सैनी मूल रूप से लक्सर के निवासी हैं और बीते कई वर्षों से कनखल की इंद्रा बस्ती में परिवार के साथ रह रहे थे। दो दिन पहले कुणाल घर से टहलने की बात कहकर निकला था और परिजनों को जल्द लौटने का भरोसा दिया था। लेकिन, देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार को झाड़ियों में मिला शव
इसके बाद परिजनों ने कनखल पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुट गई। इसी बीच शनिवार शाम को घर से कुछ ही दूरी पर श्रीयंत्र मंदिर के पास झाड़ियों में कुणाल का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि
किशोर की मौत के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुणाल के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



