देहरादून: पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, CM धामी ने परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदनाएं

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर शोक जताया. मुख्यमंत्री धामी ने उनके आवास पर जा कर परिजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त की.

पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी जी की माताजी गीता त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने THDC देहराखास, पथरी बाग स्थित त्रिवेदी के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

गणेश जोशी और बंशीधर तिवारी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं 

मुख्यमंत्री धामी के साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी अनुपम त्रिवेदी ज के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here