देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने लैब ऑफ व्हील्स को दिखाई हरी झंडी, एआई, कोडिंग और Emerging Tech क्षेत्रों में मिलेगी सुविधा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय कौशल संवर्धन के लिए लैब ऑफ व्हील्स का फ्लैग ऑफ किया. इससे एआई, कोडिंग और अन्य Emerging Tech क्षेत्रों में कौशल संवर्धन में सुविधा उपलब्ध होगी.

मुख्यमंत्री धामी ने किया लैब ऑफ व्हील्स का फ्लैग ऑफ 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु Lab on Wheels (Infosys Springboard) का फ्लैग ऑफ किया। ये Lab on Wheels छात्रों को AI, Coding, IOT और अन्य Emerging Tech क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए Hands On सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Image

इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को Virtual Mode से सीखने में सहायता प्रदान करेगा। Lab on Wheels छात्रों को Learning by Doing के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। ये आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको Hands On प्रशिक्षण देगा और उनको वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगा।

Lab on Wheels राज्य में छात्रों के लिए Hands On प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को न्यून करेगा। Lab on Wheels में उपलब्ध Hands On एवं प्रयोगात्मक उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों हेतु उपयोगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here