चंपावत: बीती देर रात को जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से समय लगभग 12.30 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।
बीती रात चंपावत मे वाहन गिरा खाई में
जिसके बाद सूचना पर SDRF पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें टोटल सात लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोग खुद ही खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुँच गए थे और सभी सुरक्षित थे।

SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
बाकी दो लोगों (1महिला, 1पुरुष) को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें SDRF एवं जिला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात्रि के घनघोर अंधेरे और अन्य विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत कर खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्तियों की पहचान
1-अभिषेक वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।
2-दर्शिका वर्मा पुत्री श्री देश दीपक भार्गव उम्र 17 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।



