टिहरी : घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का आकस्मिक निधन, प्रदेश भर में शोक की लहर

बलवीर सिंह नेगी टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले के के घनसाली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक और वरिष्ठ राजनेता बलबीर सिंह नेगी का कल शाम निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से घनसाली सहित पूरे टिहरी जिले में शोक की लहर है

घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का आकस्मिक निधन 

बलबीर सिंह नेगी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से करते हुए जनता के बीच भरोसे और सादगी के दम पर अलग पहचान बनाई। पंचायत राजनीति से निकलकर उन्होंने घनसाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

जमीनी स्तर से शुरू किया राजनीतिक करियर 

इस दौरान वह एक बार संयुक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा और दो बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। विधायक बनने से पहले दो बार ब्लॉक प्रमुख और एक बार जिला पंचायत सदस्य रहकर उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनसमस्याओं की गहरी समझ विकसित की।

अपने लंबे राजनीतिक सफर में बलबीर सिंह नेगी ने हमेशा क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी। बूढ़ाकेदार और घनसाली के दूरस्थ इलाकों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे सदन में क्षेत्र की आवाज को मजबूती से रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से न सिर्फ राजनीति, बल्कि क्षेत्र ने एक मार्गदर्शक और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here