Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी उत्तरकाशी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए अमीन गिरफ्तार

उत्तरकाशी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए अमीन गिरफ्तार

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में लगातार रिश्वतखोरी के मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। यहाँ आए दिन किसी न किसी विभाग से जुड़े अधिकारी या कर्मचारी विजिलेंस के शिकंजे में आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला उत्तरकाशी जिले से सामने आया है। जहां विजिलेंस टीम ने एक अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

उत्तरकाशी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के भटवाड़ी कैंप कार्यालय में की गई। यहां पर तैनात अमीन टिका राम नौटियाल को विजिलेंस की टीम ने ₹10 हजार की घूस लेते समय दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अमीन सड़क निर्माण के दौरान कटान से प्रभावित भूमि के मुआवजे से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता से अवैध धनराशि की मांग कर रहा था, लेकिन तय रणनीति के तहत विजिलेंस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

ट्रैप लगाकर अमीन को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा

दरअसल, शिकायतकर्ता ने पहले विजिलेंस विभाग को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया गया। योजना के मुताबिक गुरुवार, 22 जनवरी को रिश्वत की रकम लेते ही अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि ये भी पता लगाया जा सके कि कहीं इसमें और लोग तो शामिल नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2