NAINITAL NEWS: धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव में तेंदुए की दशहत, महिला को बनाया निवाला

NAINITAL NEWSNAINITAL NEWS: उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जंगली जानवरों के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक से सामने आया है। जहाँ पर तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर मार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है।

नैनीताल के धारी ब्लॉक में महिला को बनाया तेंदुए ने निवाला

नैनीताल में लगातार वन्यजीवों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव से सामने आया है। जहाँ पर रविवार सुबह एक महिला चारे के लिए जंगल की ओर गई थी। दोपहर तक महिला घर नहीं लौटी। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला पर तेंदुए के हमले की सूचना ग्रामीणों को दी।

जंगल में मिली महिला की लाश

इसके बाद ग्रामीण महिला को ढूंढ़ने जंगल की ओर गए। जहाँ लगभग 2 किलोमीटर दूर महिला का शव खून से लतपत मिला। महिला की पहचान गंगा देवी (30 वर्ष), पत्नी जीवन चंद्र के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अब जंगली जानवरों के दिखने और हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि खुटियाखाल गांव से एक महिला को तेंदुए द्वारा मारे जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि वो भी घटना स्थल को रवाना हो गए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here