रुद्रपुर में घर में लगी भीषण आग, महिला और 8 साल का बच्चा बुरी तरह झुलसे

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में देर शाम खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 8 साल का एक मासूम और एक महिला बुरी तरह से झुलस गए। हादसे की खबर लगने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया।

रुद्रपुर के कृष्णा कॉलोनी में घर में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी अरविंद के घर पर अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसा घर में खाना पकाते समय सिलेंडर में आग लगने से हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसका 8 वर्षीय बच्चा झुलस गए।

आग की चपेट में आने से महिला और बच्चा झुलस गए

आग की चपेट में आने से घर में कड़ी बाइक भी जलकर ख़ाक हो गई। आग लगने से परिवार के लोग घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। जिसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोगों ने महिला और उसके बच्चे को जिला अस्पताल पहुँचाया।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा ताल गया। अगर आग को समय रहते काबू नहीं किया जाता तो आस पास के घर भी इसकी चपेट में आ गए।

अग्निशमन अधिकारी महेशचंद ने बताया कि

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने का कारण गैस लीकेज या चूल्हे में अचानक भड़की आग है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस चूल्हे का उपयोग करते समय जरुरी सावधानी बरतें, सिलेंडर और रेगुलेटर की नियमित जांच कराएं और आग से बचाव के उपायों को अपनाएं। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here