Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस और बदमाश के बीच जोरदार फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया...

पुलिस और बदमाश के बीच जोरदार फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया 25 हजार के इनामी को

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के गदरपुर में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कुल मिलाकर जनपद और यूपी में 17 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी का जिल्ला अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया इनामी बदमाश को

पुलिस के मुताबिक कल देर रात गदरपुर पुलिस गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी टीम को वांछित और फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। जिस पर 25 हजार का इनाम भी है। बदमाश को देखते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। जिसके बाद आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मियों से घिरता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दी। जिसके बाद गदरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया।

फायरिंग में घायल हुआ आरोपी

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस उसे मौके से उठा कर हॉस्पिटल लेकर गई। आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी से पुलिस ने एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटना क्रम की जानकारी ली।

आरोपी पर गंभीर धाराओं में कुल 17 मुक़दमे दर्ज हैं

आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर से 25,000 रुपये कुख्यात इनामी अपराधी है। आरोपी का बेखौफ होकर लोगों पर फायरिंग कर डर उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना में भी इसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में आरोपी पर 17 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा और अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं।

कल देर रात गदरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई मुकदमों में तलाश चल रही थी। आरोपी के खिलाफ जिले और पड़ोसी राज्य यूपी के कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-एसएसपी मणिकांत मिश्रा –

 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Thank you for the sensible critique. Me & my neighbor were just preparing to do a little research on this. We got a grab a book from our local library but I think I learned more clear from this post. I am very glad to see such excellent information being shared freely out there.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular